Deolikhabarexpress

निशुल्क ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 से 20 मार्च तक।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली के तत्वाधान एवं पैन्शनर समाज देवली के सहयोग से दिनांक, 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक निशुल्क ऐक्यूप्रेशर योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। जिसका समय -प्रातः 9 बजे से 1 बजे एंव दोपहर 2 से5 बजे तक रहेगा। शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल व राजेन्द्र शर्मा सावर वालो ने बताया कि ये शिविर राजस्थान पेंशनर विश्रामगृह तहसील परिसर देवली मे आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध अनुभवी एंव विशिष्ट चिकित्सा अधिकारी डा.पी आर चौधरी, डा.जे आर चौधरी के द्वारा धरण, चटक,पेट दर्द,भूख नही लगना,सिर दर्द,आधा शिशि,कमर, घुटनों, ऐडी का दर्द ,घुटनों का दर्द, साई टिका पेन, लकवा, शुन्नता, मोटापा, अनिद्रा, बच्चों की लम्बाई आदि नये पुराने रोगो का उपचार किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top