देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री चारभुजा प्रभात फेरी मण्डल, देवली के तत्वावधान में देवली से डिग्गीपुरी तक 40वीं श्री कल्याणजी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हरि मोहन हल्दिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा का प्रस्थान श्रावण शुक्ल 6, मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 7:15 बजे छतरी चौराहा, देवली स्थित श्री शिव मन्दिर से होगा। इसके पश्चात् श्रावण शुक्ल 10, शनिवार, 22 अगस्त 2026 को प्रातः 9:15 बजे श्री कल्याण ढाणी में ध्वज अर्पण किया जाएगा।इसको लेकर रविवार को प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज को निमंत्रण दिया गया। जँहा हरि मोहन हल्दिया, गिरिराज शर्मा श्यामलाल पारीक, लक्ष्मीकांत मंगल, विनोद शर्मा पुजारी अशोक विजय,अमित हल्दिया व रामेश्वर सोनी आदि उपस्थित थे।
*यात्रा का विश्राम कार्यक्रम:
18 अगस्त (मंगलवार): रावता (माताजी का मन्दिर)
19 अगस्त (बुधवार): टोडारायसिंह (माली समाज धर्मशाला)
20 अगस्त (गुरुवार): मोर (चामुण्डा माता मन्दिर)
21 अगस्त (शुक्रवार): मालपुरा (विजयवर्गीय धर्मशाला)
22 अगस्त (शनिवार): डिग्गी (पुरानी जाट धर्मशाला, पीनणी रोड, तेजाजी चौक)
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है, साथ ही पदयात्रियों से व्यवस्था बनाए रखने और झंडे से आगे न चलने का अनुरोध किया है।






