Deolikhabarexpress

खतमे तराबीह, कुरान के पार हुए मुकम्मल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में माहे मुकद्दस में हाफिजों द्वारा मुकद्दस किताब कुरआन मजीद के पूरे 30 अध्याय आज 27 वीं शब, लै ले तुल क़दर को मुकम्मल ( सम्पन्न ) किए। इस मुबारक अवसर पर हाफ़िजो( विद्वान ) को समाज की मस्जिद कमेटियों द्वारा इनामो इकराम से नवाजा गया। उन्हें खिल्लत और गुलपोशी पेश कर के पुरस्कृत किया गया। जिसमें नकद धनराशि सहित इमामा दस्तारबंदी, जोड़ा आदि दिया गया। इस मुबारक अवसर पर शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम हाफ़िज़ कारी आमान रज़ा संभली ने कहा कि माहे मुबारक में हमें रब की इबादत करना चाहिए! दीन दुखियों यतीम बेवा, अपाहिज की दान दक्षिणा जकात खैरात फ़ित्रा सदका आदि से खूब मदद करनी चाहिए! ताकी वो भी वंचित नहीं रहे। और समाज की मुख्य धारा में अपने आप को खड़ा महसूस करे! शाही जामा मस्जिद में हाफ़िज़ अमान रज़ा संभली, अल अंसार मस्जिद में हाफ़िज़ अ. वहाब लोहार, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान सिंधी, CISF रिसाला मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, अजमेर कोटा रोड स्थित मस्जिद में हाफ़िज़ रहबर रज़ा मुराबादी, प्रताप नगर गोसिया मस्जिद में हाफ़िज़ शाहिद रजा, मोती पंप पर हाफ़िज़ बना आमान खान देवली गांव मस्जिद में मौलाना शमीउल्लाह रज़ा ने खत्म ए तराबीह की नमाज़ अदा करवाई गई। इस मुबारक अवसर पर उलेमाओं ने वतन की खुशहाली, विश्व शांति समृद्धि विश्व कल्याण, अच्छी वर्षा हुई रब से दुआ ए खैर की गई। ईमान साहब ने बताया कि इस पवित्र रात्रियों में खुदा की खूब इबादत करना चाहिए। इस अवसर पर अंसारी वेल फेर सोसाइटी के अध्यक्ष एजाज गौरी के सानिध्य में मस्जिद अल अंसार में भव्य रोज़ा अफ़्तार पार्टी का आयोजन भी रखा गया। समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी मोहम्मद इदरीस द्वारा जानकारी दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top