देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय कृषि धान मंडी में सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत सामूहिक कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन हनुमान भक्त मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक खंड के सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक कुमार दूबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रमुख नोरत गर्ग(अंकुर नमक)के विशेष सहयोग से लगभग 151 कन्याओं एवं 11 बालकों को भोजन कराया गया। जिसमें सभी समाज की कन्याओं को बुलाया गया। कार्यक्रम के सहयोगी खण्ड संचालक लक्ष्मीकांत पारीक, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सीताराम पंचोली,सुरेंद्र सिंघल,अशोक माहेश्वरी,सोनू चाग़रा ,राजू बंगाली ,रामसहाय केवट आदि लोग उपस्थित रहे।





