देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को आरोग्य भारती, टोंक के तत्वाधान में विभाग संयोजक सांगानेर विभाग आरोग्य भारतीबडॉ. पी.एल. जांगिड़ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेवा बस्ती (भांड बस्ती) गणेश रोड़ एवं बालाजी बॉयज हॉस्टल पटेल नगर देवली के बच्चों, महिला-पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के अन्तर्गत बस्ती में रहने वाले बच्चों एवं सभी महिला-पुरुषों की आवश्यकतानुसार हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बी.पी., रक्ताल्पता व अन्य सामान्य जाँचें निःशुल्क की गई एवं अस्वस्थ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार औषधियाँ भी वितरित की गई। साथ ही उन्हें दिनचर्या, ऋतुचर्या, सहित स्वस्थ जीवन शैली को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। रोगानुसार योग-प्रणायाम, आसन की जानकारी दी गई तथा अपने जीवन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम व स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना ही आरोग्य भारती का लक्ष्य है। व्यक्ति के स्वास्थ्य का उसकी समृद्धि से गहरा सम्बन्ध है। स्वस्थ व्यक्ति ही अपनी पूर्ण ऊर्जा व परिश्रम से कार्य करके स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एल. जांगिड़ व अन्य आरोग्य भारती के सहयोगियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। जिसमें लक्ष्मीकान्त पारीक, दिनेश जैन, अभिषेक शामिल रहे।






