Deolikhabarexpress

भगवान गुरुकृपा संस्थान पर समाजसेवी रामसिंह शक्तावत का किया स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली के समीपस्थ हनुमान नगर क्षेत्र में श्री साँवरिया सेठ मंदिर की नींव रख विशाल मंदिर बनाने का संकल्प लेने वाले भामाशाह व प्रमुख समाजसेवी कुचलवाडा निवासी ठाकुर रामसिंह शक्तावत का शुक्रवार को भगवान गुरुकृपा संस्थान देवली में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पंडित मुकेश गौतम द्वारा माल्यार्पण करते हुए श्री सवारिया सेठ की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर गौतम ने कहा कि विशाल मंदिर निर्माण जैसा धार्मिक व पुनीत कार्य जो शक्तावत ने सभी भक्तों के सहयोग से हाथ मे लिया है वो एक अनुकरणीय पहल है। हालांकि शक्तावत बहुत ही धार्मिक सोच व हर दीन- दुखी की मदद करने की फितरत वाले नेक दिल इंसान है। अभी हाल ही में इन्होंने एक मुस्लिम परिवार की लड़की का विवाह खर्च उठाने का नेक कार्य किया है। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है। गौरतलब है कि मुस्लिम परिवार अपनी बच्ची की शादी कर पाने में आर्थिक रूप से सक्षम नही हो पाने के कारण शक्तावत के पास फरियाद लेकर पहुँचे जिस पर बिना कोई विचार किये इंसानियत का फर्ज निभाते हुए शादी के समस्त खर्च की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। ऐसे अनेकों नेक कार्य है जिनका बखान शक्तावत करते ही नही। उनका मानना है नेकी कर दरिया में डाल।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top