जनसेवा समिति कार्यकारिणी घोषित, एसडीएम ने दिलवाई शपथ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जनसेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बुधवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।कार्यकारिणी में परामर्शदाता शिवजीराम प्रतिहार, महाप्रबंधक घीसालाल टेलर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, उपाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, महामंत्री महावीर कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, संरक्षक नवल किशोर मंगल, राजेंद्र जिंदल, सह कोषाध्यक्ष श्यामलाल पारीक, संगठन मंत्री भंवरलाल नायक, भंडार पाल अशोक विजय, ऑडिटर राजेंद्र कुमार शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री नाथूलाल वैष्णव, सुरेश पंचोली, व्यवस्थापक राजेंद्र शर्मा, महेश दाधीच, बाबूलाल जैन, शिविर प्रभारी कन्हैयालाल लुनिवाल, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, रमेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय आर्य, महेंद्र कुमार जोशी, विधि सलाहकार राजकुमार कोठारी, प्रचार प्रसार मंत्री दिनेश गोयल, सदस्य लक्ष्मीनारायण पडीहार, पारस चंद्र जैन, संजय सिंघल, नवल किशोर जांगिड़, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, अब्दुल गफूर खां, शिव भगवान पाठक, सुरेंद्र सिंह नरूका, नंदसिंह शक्तावत को मनोनीत किया है। एसडीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई, तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम का माल्यार्पण का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *