सांवरिया सेठ मंदिर देवली के दानपात्र से गणना में दो लाख छियानवे हजार से अधिक राशि प्राप्त।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को कुचलवाडा रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली के दानपात्र की राशि की गणना पूर्ण की गई। ठाकुर रामसिंह शक्तावत व  संपत सुवालका ने जानकारी देते हुए बताया कि दानपात्र की गणना से प्राप्त कुल राशि  296040 (दो लाख छियानवे हजार चालीस रुपए ) की राशि प्राप्त हुई। हर माह बढ़ती हुए दानराशि को लेकर सभी भक्तजनों में उत्साह है। गणना के दौरान अध्यक्ष  रामसिंह शक्तावत, सचिव के.पी. सिंह  नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत  सुवालका, सह सचिव पंकज सिंघल,मनराज तंवर ,धनराज तंवर,भंवर सिंह नरूका,गौरव साहू, शिवा साहू एवं अन्य भक्त उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *