Deolikhabarexpress

नगर पालिका सभागार देवली में सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी संपन्न हुई ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दो दिवसीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सत्येंद्र व्यास ने संस्थाप्रधानों को वर्तमान की शैक्षिक चुनौतियों के सामना करने के लिए सजग रहकर विभागीय नियमानुसार गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के लिए आव्हान किया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस कृष्णगोपाल माली प्रधानाचार्य हिसामपुर ने लाडो योजना और प्रभावी शाला संबलन,रविकुमार मीणा प्रधानाचार्य थांवला ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन,नीरज कुमार जैन प्रधानाचार्य घाड ने हरियालो राजस्थान स्वच्छ विद्यालय इको क्लब एवं स्काउट ,पप्पू कुमार वर्मा प्रधानाचार्य राबाउमावि राजमहल ने आनंद दाई शिक्षा,प्रवीण कुमार चौधरी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने लेखा नियम एवं वित्तीय मामले एवं एसएनए,पुरुषोत्तम कुमावत प्रधानाचार्य महात्मा गांधी नासिरदा ने एसडीएमसी एसएमसी की भूमिका विषय पर अपनी प्रभावी वार्ता दी। मोहम्मद इदरीस ने कंप्यूटर साक्षरता एवं कैरियर पर फोकस किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीबीइओ देवली हरिनारायण वैष्णव एवं वाक्पीठ संगोष्ठी की अध्यक्ष अनिता लाठी ने सभी वार्ताकारों, भामाशाह रमेश गोयल गणेश प्रिंटर्स , मोहम्मद इदरीस स्टार इन्फोटेक ,सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य भागचंद जैन एवं कार्यक्रम में महत्ती भूमिका निभाने वाले हरिराम कुमावत,राजेंद्र माहुर ,विष्णु सोलंकी अनिल गौतम सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया । संगोष्ठी सचिव भगवान शर्मा ने संगोष्ठी का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी का आभार प्रकट किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top