Deolikhabarexpress

बास्केटबॉल कोर्ट बना सरकारी वाहन पार्किंग स्थल,बच्चे आखिर कहां खेलेंगे,देखें वीडियो।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के बस स्टैंड के बाहर स्थित सरकारी स्कूल शहीद सोहनलाल वर्मा(आदर्श स्कूल) में निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट में पिछले तीन दिन से दर्जनों दुपहिया वाहन खड़े देखे जा रहे है। जिनकी सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदार नही है। स्कूल के प्रधानाध्यापक से मीडिया ने बात की तो बताया कि वह तो दो दिन से छुट्टी पर है इस मामले का स्कूल से कोई लेना देना नही है और ना ही हमारी कोई जिम्मेदारी व जवाबदेही। वहीं एसीबीईओ अरुण शर्मा ने जानकारी में बताया कि उक्त वाहन समाज कल्याण विभाग की तरफ से खड़े किए गए है हमसे जगह की उपलब्धता की मांग की गई थी तो हमने बास्केटबॉल कोर्ट में वाहन खड़े करने की इजाज़त दी है। लेकिन सुरक्षा से संबंधित कोई जिम्मेदारी हमारी नही है। जानकारी में आया है कि उक्त वाहन जो कि मेधावी छात्राओं या दिव्यांगजनो को वितरण हेतु आये है स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर इनका जल्द ही वितरण करने वाले है ऐसे में कोई वाहन क्षतिग्रस्त या चोरी हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। दूसरी बात पिछले तीन दिनों से बच्चे इन वाहनों के कारण बास्केटबॉल नही खेल पा रहे है वही अब कितने दिन ये वाहन यहाँ खड़े रहेंगे ये भी निश्चित नही है। अब देखने वाली बात ये है कि विधायक महोदय व स्थानीय प्रशाशन इस मामले को कितना गंभीर लेते है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top