देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। तहसील के ग्राम रतनपुरा के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल रहा। गांव की बेटी सरोज ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर भारत सरकार के अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग में कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन किया है। उनकी यह नियुक्ति पुणे में हुई है। सरोज के पिता मोती लाल मीणा और उनके पति अशोक कुमार मीणा (सीनियर सुपरिटेंडेंट, पासपोर्ट ऑफिस, पुणे) सहित पूरे परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है। सरोज अपने गांव रतनपुरा से कस्टम इंस्पेक्टर बनने वाली पहली महिला हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र और उनके परिवार में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया से लेकर पूरे गांव में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर सभी उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना कर रहे हैं।






