देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज अमावस्या के अवसर पर देवली में भगवान श्री सांवलिया सेठ जी का दान पात्र खोला गया है। मंदिर समिति से जुड़े के.पी.सिंह नरुका ने जानकारी में बताया कि दान पात्र से 309562 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
इस मौके पर अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह शक्तावत,सचिव केपी सिंह नरुका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका,सहसचिव पंकज सिंहल,मनोज शर्मा, सत्यनारायण सेन, विनोद गोयल, रामराय सोनी, महेश सोनी सहित लोग उपस्थित रहे ।







