Deolikhabarexpress

जय शिवा सरदार की-जय राणा प्रताप की” के उदघोष से गूंज उठा देवली शहर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जन्म जयन्ति का आयोजन सर्व हिन्दू समाज के द्वारा महाराणा प्रताप सर्किल पर प्रताप की सुसज्जित झांकी पर माल्यार्पण कर विशाल “वाहन शोभा यात्रा” आरंभ की गई जो देवली के एजेन्सी एरिया, मुख्य बाजार, ममता सर्किल, अम्बेडकर सर्विल, सीआईएसएफ रोड होते हुए आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा रोड़ पर विसर्जित की गई, शोभा यात्रा मार्ग में विहिप, बजरंग दल, अम्बेडकर विचार मंच, शर्मा क्लासेज, न्यूक्लिअस एकेडमी, सावरिया सेठ समिति, भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल, अभिभाषक संघ, पूर्व नगरपालिका चैयरमेन सहित विभिन्न सामाजिक,धार्मिक,व्यवसायिक संगठनों एव निजी स्तर पर लोगो ने वाहन शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जलपान,अल्पाहार की व्यवस्था की। शोभा यात्रा मार्ग में बजरंग दल अखाड़ा ने तलवार बाजी, दंड प्रहार,जुडे कर्राटे सहित विभिन्न प्रदर्शन कार्यक्रम किए गए। अंत में यात्रा विसर्जन पर सामाजिक संगठनो के प्रबुद्धजनो ने अपने जोशीले विचारों से महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान, अदम्य साहस, पराक्रम के बारे में बताया । इस कार्यक्रम में महेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,रणवीर सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह चौधरी, सीताराम पंचोली, के. पी.सिंह नरुका,पंकज शर्मा,राजेन्द्र सिंह राणावत, आशीष पंचोली, अमित गौतम,प्रमोद मंगल,सुनील ग्वाला,लक्ष्मण सिंह,भारत सिंह सोलंकी,अजय सिंह, राजू सरकार, अशोक मंडल, निखिल विश्वास, पूरणमल वर्मा, हंसराज मीणा, सुरेंद्र डिडवानिया, घीसालाल टेलर, अशोक दुबे,लोकेश सेन, गोविंद बारेठ,विक्रम सिंह, भंवर सिंह, विजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हंसराज मीणा, नवल चतुर्वेदी, देवेन्द्र सिंह, मुकेश मीणा, लक्ष्मीनारायण गूर्जर, भूपेंद्र सिंह,महावीर सिंह,गोविन्द गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, कन्हैयालाल पीला, तेजेन्द्र पारीक, राजेन्द्र साहू, सत्यनारायण साहू, शिवजीराम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top