देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नारायणा हेल्थ (जयपुर) द्वारा हृदय रोगियों एवं आमजन के लिए आगामी रविवार, 26 जुलाई 2026 को देवली शहर में विशेष हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह परामर्श सेवा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक जैन मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर, ममता सर्किल, देवली पर आयोजित होगी।
वरिष्ठ विशेषज्ञ देंगे परामर्श
शिविर में नारायणा अस्पताल, जयपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ (एडिशनल डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी) डॉ. अंशु काबरा अपनी सेवाएं देंगे तथा मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे।
इन लक्षणों पर लें परामर्श:
यदि आपको या आपके परिवार में किसी को निम्नलिखित समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं:
सीने में दर्द, भारीपन, घुटन अथवा दबाव
सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना एवं थकान होना
असामान्य/अनियमित धड़कन
पैर में सूजन व अचानक वजन बढ़ना
उच्च ब्लड प्रेशर (High BP) एवं कोलेस्ट्रॉल की समस्या
रात को लगातार खांसी आना
संपर्क एवं पंजीकरण:
स्थान: जैन मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर, ममता सर्किल, देवली
संपर्क नंबर (देवली): 9828137821
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: नरेंद्र सिंह – 8696007399
नारायणा हॉस्पिटल (जयपुर) टोल-फ्री नंबर: 1800 309 0309
वेबसाइट: www.narayanahealth.org
परामर्श शुल्क ₹300 रखा गया है








