क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना आवश्यक – रामेश्वर प्रसाद गुर्जर….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जय अम्बे वॉलीबॉल क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निवाई की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। ग्रामीण एवं क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवन, खेल भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जय अम्बे वॉलीबॉल क्लब का आभार व्यक्त किया।






