किशोरी मेले का आयोजन,विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों ने बच्चों की गतिविधियों का किया अवलोकन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोडिया में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियों में पेन्सिल पर रखे सिक्के को बाहर डालना, डिब्बे में लगी लकड़ी में चुडिया डालना, 10 कप गेंद से एक बार में नीचे गिराना, सृजन शीलता में पजल्स से कहानी बनाना, विज्ञान में मानव शरीर के अंगों के नाम, अण्डज और जरायुज की पहचान, गणित में आकृतियों की संख्या बताना, सामाजिक विज्ञान में रबी और खरीब की फ़सल, भारत और राजस्थान की नदियां, हिंदी में प्रत्यय और उपसर्ग की पहचान, शब्द कोश के अनुसार शब्दों को जमाना, अंग्रेजी में शब्दों को क्रम से जमाना आदि की स्टाल लगाई। प्रत्येक कोर्नर पर बच्चों द्वारा किए गए कार्य के अनुसार ABC ग्रेड दी गई। मेले में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से राजेश शर्मा, प्रधानाध्यापिका सुमित्रा राठोड़, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों ने बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रत्येक स्टाल पर जाकर बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *