जिस पर गुरु का आशीर्वाद होता है, वह कभी भटक नहीं सकता:-मुनि श्री

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शान्ति सिन्धु व्यक्तित्व परिचर्चा के तृतीय दिवस मुनि वैराग्य सागर जी महाराज ने कहा कि जिस पर गुरु का आशीर्वाद होता है, वह कभी भटक नहीं सकता है। आचार्य शान्ति सागर जी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए स्वयं निर्दोष चर्या का पालन किया और दूसरों साधकों को वैसा ही करने की प्रेरणा दी। दक्षिण भारत से उद्‌भूत नदी ने उत्तर भारत के लोगों की ज्ञान पिपासा को शान्त किया। देव शास्त्र गुरु के अभाव में कई लोग धर्म से विमुख हो गए थे, पर आचार्य महाराज ने उन लोगों को पुनः धर्म से जोड दिया। मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि आचार्य शान्ति सागर महाराज उग्र तपस्वी थे। उन्होने अपने संयमी जीवन के 35 वर्ष में 25 वर्ष उपवास की कठिन साधना की। उन्होंने समाजोत्थान के लिए भारत की आजादी के पहले ही कोल्हापुर के राजा को प्रेरणा देकर बाल विवाह निषेध कानुन बनवाया था। उनका सारा समय तप ध्यान अध्ययन में निकलता था। उन्होने 18 करोड महामंत्र का जाप किया। उनकी देन ही है कि उनकी शिष्य प्रशिष्य परम्परा में एक हजार साधु आज भी विहाररत है। गुरु भक्ति हेतु झांतला, बून्दी, धनगांव, सिलोर लाखेरी के समाज जन पधारे। और गुरु पूजन का लाभ शान्तिनाथ दिगम्बर मन्दिर के भक्त जनों को प्राप्त हुआ। आचार्य शान्ति सागर जी के जीवन पर सत्यनारायण जैन, महावीर जैन (चांदली) एवं इन्दौर से पधारे पं. सुरेश मारौरा ने प्रकाश डाला।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *