नगर पालिका देवली के डांडिया महोत्सव का दूसरा दिन रहा उत्साह और भक्ति से सराबोर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका देवली द्वारा आयोजित नौ दिवसीय डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि पार्षद विष्णु कुमार टेलर, सुमित्रा सेन, रवि बलसौरा, भीमराज जैन, महेंद्र रेगर, नीलू कुमारी जाट, पार्षद प्रतिनिधि पंकज जैन,राजू सरकार एवं टीकम सेन द्वारा माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। पार्षद विष्णु कुमार टेलर ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। माता रानी की भक्ति में सराबोर पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। डांडिया महोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उल्लास का भी अनूठा संगम प्रस्तुत किया। वहीं, कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कालिका टीम यूनिट एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, डांडिया महोत्सव का दूसरा दिन भक्ति, संस्कृति, प्रतियोगिताओं और उत्साह के नाम रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *