सरकार के 2 वर्ष पूर्ण,विकास रथ अभियान का हुआ समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर विकास रथ अभियान का समापन समारोह कार्यालय नगर पालिका परिसर में संपन्न हुआ। पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विकास रथ के साथ देवली उनियारा प्रभारी पूर्व जिला प्रमुख सत्य नारायण चौधरी , देवली पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन,पूर्व प्रधान बनवारी लाल चौधरी ने राज्य सरकार की दो वर्षों की कार्य उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।उनके चित्र पर सभी ने उनको याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।

वही पर विधायक ने जनसुनवाई भी की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पट्टे वितरण भी किए। हालांकि विधायक साहब ने अपने कार्यकाल की कोई उपलब्धियां नही गिनवाई जनता इंतज़ार कर रही थी कि आखिर साहब के कार्यकाल में भी ऐसे काम हुए हो जो स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जा सके। मगर शायद ऐसे कोई कार्य हुए ही नही। खेर इस बहाने जनता को साहब के दर्शन जरूर हो गए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *