‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का बुधवार को आयोजन उत्साहपूर्वक हुआ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विकसित भारत अभियान के तहत देवली में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का बुधवार को आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यात्रा का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छतरी चौराहा पहुंची। यात्रा में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, नगर पालिका मंडल देवली के सदस्य एवं सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में ज्योति कलश और जन-जागरूकता तख्तियां लेकर सेवा भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के सानिध्य में आयोजित हुआ। यात्रा में पीएम श्री विद्यालय के कार्मिक, नगर पालिका मंडल देवली के सदस्यगण तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसका समापन छतरी चौराहा पर हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *