|

आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल के यश और गजराज का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल के दो छात्रों, यश और गजराज का 69वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी विद्यालय के पीटीआई उत्तम सिंह मीना ने दी। हाल ही में राजमहल, देवली में संपन्न हुई 69वीं जिला स्तरीय एयर पिस्टल (10 मीटर) प्रतियोगिता में दोनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के निदेशक मोहित अग्रवाल, प्रधानाचार्य राजेंद्र कौर ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके माता-पिता को भी बधाई दी। दोनों छात्रों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *