ईमानदारी की अनोखी मिसाल: सड़क पर मिला इजरायली पर्यटक का आईफोन, घर बुलाकर लौटाया।

भोजराज बैरवा को रास्ते में मिला था मोबाइल, भाई शिवराज बैरवा ने पर्यटक को सुरक्षित लौटाया….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज के दौर में जहां लोग कीमती सामान मिलने पर उसे अपने पास रख लेते हैं, वहीं नासिरदा क्षेत्र के कल्यानो का थांवला निवासी शिवराज पुत्र जगदीश बैरवा ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है। ​शिवराज के छोटे भाई भोजराज बैरवा जब देवली से अपने गांव कल्यानो का थांवला आ रहे थे, तब रास्ते में उन्हें एक आईफोन सड़क पर पड़ा मिला। यह मोबाइल इजरायल के एक पर्यटक का था। ​भोजराज ने मोबाइल मिलने की जानकारी अपने भाई शिवराज बैरवा को दी। इसके बाद शिवराज बैरवा ने पर्यटक को अपने घर बुलाकर उनका कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस लौटा दिया। ​अपना खोया हुआ आईफोन वापस मिलने पर इजरायली पर्यटक ने राहत महसूस की और शिवराज व भोजराज बैरवा की ईमानदारी की सराहना की। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *