|

कन्या पूजन कर नारी शक्ति पर किये विचार व्यक्त।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड अंतर्गत नासिरदा उप तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 की बालिकाओं को प्रार्थना सभा में आगे बैठाकर उनके तिलक लगाकर लच्छा बांधकर एवं गुड से मुंह मीठा कराकर तथा उपहार स्वरूप प्रत्येक बालिका को फल एवं कॉपी पेन भेंट किये गये।

साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान शर्मा ने कन्या पूजन का महत्व बताया एवं नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किये। उप प्राचार्य सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 16 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। सभी स्टाफ साथियों के द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *