देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 33, अम्बापुरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी केपी सिंह नरूका के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार सुबह 10 बजे विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के वर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व अध्यक्ष रेखा जैन, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, वाइस चेयरमैन जितेंद्र चौधरी, समाजसेवी ठाकुर रामसिंह शक्तावत, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, भाजपा शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, शिवजी राम प्रतिहार, दुर्गा लाल जांगिड़,सत्येंद्र सिंह, विजय चौधरी, अजय मेवाड़ा, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर केपी सिंह नरूका ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अम्बापुरा कॉलोनी के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा वार्डवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के प्रत्येक परिवार के साथ निरंतर संपर्क में रहकर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने केपी सिंह नरूका को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 26 से पार्षद प्रत्यासी स्व.घनश्याम गौतम की धर्मपत्नी सुनीता मिश्रा के चुनावी कार्यालय का भी विधिवत उद्घाटन हुआ। उधर गुरुवार शाम को
वार्ड नं 22 से भाजपा प्रत्यासी दिनेश जैन के भी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विवेकानंद कॉलोनी में हुआ। इसी तरह संजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती अंजू शर्मा के चुनावी कार्यालय का भी देर शाम भव्य स्वागत हुआ। यंहा वार्ड वासियो के साथ ही भाजपा पार्टी के कई नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे व कांग्रेस पार्टी से राहुल सुवालका उम्मीदवार वार्ड नंबर 13 के देवली में कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। सभी वार्ड वासी मुख्य अतिथि एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मुख्यअतिथि बृज किशोर,गोवर्धन कंछन ,ओम मंगल, दिनेश जैन, सौरभ जिंदल नगर अध्यक्ष कांग्रेस, आत्माराम पूर्व अध्यक्ष, कुंदन नथैया, बेनी प्रसाद टांक, रामस्वरूप सुवालका, नरेंद्र ,रविंद्र पाटनी,आकाश कंछल, पत्रकार गोविंद सेठी, विनोद धर्मानी,सत्यनारायण बुलिया, माया सुवालका प्रदेश सचिव कांग्रेस, कई कांग्रेसजन और वार्ड वासी उपस्थित रहे।










