देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान नगर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया । हर वर्ष की भांति हनुमान नगर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में जनसहयोग से कुंचलवाडॉ रोड ,हनुमान नगर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य प्रसिद्ध भजन गायक गौतम शर्मा , त्रिलोक साहू, कुलदीप शर्मा रहे। जिनका मंडल द्वारा तिलक, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम अतिथि के रूप में हनुमान नगर थाने के थानाधिकारी गणेशाराम मीणा एवं सनातनी निशा बाई किन्नर ने भी शिरकत की। जिनका मंडल द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक त्रिलोक साहू ने गणेश वंदना करके क। वहीं मुख्य गायक गौतम शर्मा के भजनों से भक्तों ने झूमते नाचते हुए खूब आनन्द लिया। वही छोटे बच्चों के द्वारा भी बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गये जिनको भक्तों द्वारा पारितोषिक भी दिया गया। हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा दही हांडी का कार्यक्रम भी किया गया जिस पर कॉलोनीवासियों ने बच्चों का तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। इधर स्वर्णकार समाज उत्थान समिति देवली द्वारा भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भवानी शंकर सोनी ने बताया कि जहां मनमोहन सजीव झांकियां बनाई गई।










