गुट निरपेक्ष ओर मजबूत विदेश नीति नेहरू जी की देन:-सौरभ जिंदल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिसर स्थित नेहरू उद्यान में नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेहरू द्वारा देशहित में किये गये ऐतिहासिक कार्यो पर प्रकाश डाला जिसमें, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, राष्ट्र निर्माण और स्थायी लोकतांत्रिक संस्थाओं की व्यवस्था कर स्थापना करना, पंचवर्षीय योजनाओं से विकास कार्य, विश्व स्तरीय,विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापन, जिसमें आई आई एम, आई आई टी, एम्स, अन्तरिक्ष अनुसन्धान केन्द्र, इसरो, भाखरा नांगल बांध, इस्पात कारखाना आदि सार्वजनिक उपक्रमों जिन्हें आज आधुनिक भारत मंदिर कहे जाते हैं। गुट निरपेक्ष ओर मजबूत विदेश नीति का श्रेय भी नेहरू जी की देन है।इस अवसर पर गौ शाला जाकर गायों को हरा चारा भी डाला गया।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, भीमराज जैन, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, पंकज जैन, विनोद पुजारी, मुकेश गर्ग,राजीव जैन, मनजीत काका, राम निवास मीणा, शानू अब्बासी, राजीव ग्वाला, नीरज शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *