देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री घनश्याम गौतम की पुण्यतिथि पर सार्वजनिक गौशाला में गायों को चारा एवं मां बिजासन गौशाला में गायों को चारा और गौ माता सेवार्थ दवाईयो का सहयोग किया गया। बस स्टैंड स्थित गौतम न्यूज़ एजेंसी पर स्वर्गीय श्री घनश्याम गौतम की तस्वीर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने पुष्प अर्पण कर गौतम को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि में अमित, सुमित, कमलेश, दिनेश जैन, कैलाश पंचोली, रमेश शर्मा, सत्यनारायण सरसडी, नरेंद्र पाठक, अभिषेक शर्मा, रिंकू पाराशर, बंटी कुमावत आदि उपस्थित थे।




