देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली नगर में चातुर्मासरत मुनिश्री वैराग्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज के सान्निध्य में कल से प्रारंभ होने जा रहे दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में भाग लेने वालों को इन दस दिन में तप, त्याग के साथ श्रावक को कैसी साधना करनी चाहिए, इसका शिक्षिण दिया जाएगा शिविर में भाग लेने वाले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर प्रार्थना प्रतिक्रमण,सामायिक ध्यान करेंगे। फिर भगवान की पूजा आराधना की जाएगी। दोपहर में विशेष शिक्षण कक्षा तथा तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन एवं अर्थ बताया जाएगा। संध्या काल में पुन: पापों की आलोचना तथा आत्म शुद्धि का हेतु ध्यान कराया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले घर का त्याग कर शिविर स्थल पर ही रहेंगे तथा चटाई पर रात्रि विश्राम, एक समय शुद्ध भोजन जैसी कठिन साधना करेंगे। भौतिक साधनों से दूर रहकर आत्म शान्ति की प्राप्ति ही इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य है। शिविर में भाग लेने हेतु आसपास के नगरों से भी समाज जन आ रहे है। पूरे शिबिर का 24 निर्देशन पं. अंकित शास्त्री, दमोह करेंगे।





