दिपावली की रात शहर में कचोरी की कैसी दीवानगी?
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कहते हैं कि देवली शहर चटोरो का शहर है। यानी कि खाने के शौकीन दीवानों की संख्या यंहा बहुत तादाद में है। खासकर कचोरी के स्वाद के कदरदान। कई लोग तो ऐसे है जिनकी सुबह की शुरुवात ही गर्मागर्म कचोरी के जायके के साथ ही होती है। थडियों पर कचोरी के पहले पाये के निकलने के इंतज़ार की उत्सुकता का भी क्या गजब माहौल होता है। वहीं इन कचोरी के दीवानों का शोक दीपावली की रात ओर भी परवान चढ़ जाया करता है। इस रात को शुरू होता है सफर बड़ी सी कड़ाई में तली जाने वाली स्वादिष्ठ कचोरियों का। इस दिन शहर के लोगो की निगाह विशेष रूप से क्षेत्र के फेमस लाला हलवाई की रेहड़ी पर रहती है। गर्मागर्म कचोरी की चाहत लोगो को लंबी कतार में खड़ा रहने को मजबूर कर देती है। वही यंहा की एक खासियत ये भी है कि चाहे धन्ना सेठ हो या गरीब सुदामा सभी को समानता से नंबर आने पर ही कचोरी का स्वाद चखने का सौभाग्य प्राप्त हो पाता है। आज के दिन लाला हलवाई का रुतबा किसी सिटी मजिस्ट्रेड से कम नही आंका जा सकता। सभी लोग कचोरी पाने के लिए बड़े ही प्रेम भाव से भीड़ में एक मीठी व धीमी आवाज में लाला हलवाई को पहले ओर जल्दी कचोरी देने का निवेदन करते नज़र आते है लेकिन वो जालिम हलवाई किसी की एक ना सुनता बोलता कचोरी तो नंबर से ही मिलेगी। कुल मिलाकर कचोरी के बहाने कई खट्टे मीठे अनुभव व लोगो से मेल मिलाप का बहाना मिल जाया करता है भूले बिसरे यारो के दिल एक दूसरे से मिलकर गुलजार हो जाते है।





