दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा धमाका: 1.5 करोड़ रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की डीएसटी (DST) टीम और थाना देवली की संयुक्त टीम ने कस्बा देवली में छापेमारी कर बिना लाइसेंस के रखे गए लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
*250 से अधिक कार्टून में भरा था पटाखों का जखीरा…
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवली स्थित रिको एरिया और पनवाड़ मोड़ पर बने गोदामों एवं एक दुकान पर दबिश दी गई। जांच के दौरान गोदामों और दुकान से विभिन्न ब्रांडों के छोटे-बड़े लगभग 250 से अधिक कार्टून जब्त किए गए। इन कार्टूनों में करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध पटाखे भरे हुए थे, जिनका बिना किसी वैध लाइसेंस के व्यावसायिक भंडारण किया गया था।
*आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज….
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टॉक मालिक आरोपी रोहित जैन (उम्र 40 वर्ष), पुत्र राकेश जैन, निवासी ज्योति कॉलोनी, थाना हनुमाननगर (जिला भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 5 व 9बी एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
*पुलिस की संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका…
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और वृताधिकारी वृत्त देवली मदनलाल के निकट सुपरविजन में संपन्न हुई।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी व जवान…
डीएसटी टीम टोंक: डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश (उप निरीक्षक), शरीफ मो. (सहा. उप निरीक्षक), हंसराज (हेड कांस्टेबल), राजेश, राधाकिशन, राधामोहन, रुकमकेश, प्रधान, विक्रान्त, एवं शिवपाल (कांस्टेबल)।
थाना देवली टीम: प्रीति रत्नू (थानाधिकारी/पु.नि.), महावीर (उप निरीक्षक), गोपाल सिंह, भारतसिंह, सत्यनारायण (सहा. उप निरीक्षक), मनेश, रामकिशन, धारासिंह, रामसिंह, मुकेश, एवं प्रभुलाल (चालक)।









