शान्ति सिन्धु व्यक्तित्व परिचर्चा के द्वितीय दिवस पर भक्ति की शक्ति के प्रभाव को समझाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शान्ति सिन्धु व्यक्तित्व परिचचर्चा के द्वितीय दिवस मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज ने बताया जीवन में कई आई बाधाओं को सहनकर अपनी साधना को सुदृढ कर आचार्य श्री शान्ति सागर महामुनिराज ने वर्तमान श्रमणों के लिए प्रायोगिक रूप से मूलाचार का ज्ञान प्रदान किया। मुनिश्री ने आगे बताया कि आचार्य महाराज ने कई भव्य जीवों को दीक्षा देकर उनका मोक्षमार्ग प्रशस्त किया। आचार्य महाराज ने 5 बार सर्पकृत उपसर्ग सहे। ज्योतिष शास्त्र कहता है फि जिस व्यक्ति पर 5 बार सर्प चढ़ जाए, वह महा-पुरुष होता है। साधना में कई बार कठिनाईयाँ आई पर वे अपने व्रतों से थोडे भी नहीं डिगे। आचार्य महाराज ने उत्तर. भारत में चतुर्मास कर धर्म की प्रभावना की और भव्य जीवों मोक्ष मार्ग का उपदेश दिया। मुनि वैराग्य सागर जी महाराज ने कहा कि आचार्य शांति सागर महाराज ने दक्षिण में जन्मलिया था और उत्तर भारत में प्रभावना के लिए चातुर्मास किए। तीर्थकरों ने जन्म लेकर उत्तर भारत को पवित्र किया, तथा बडे बडे आचार्यों ने दक्षिण में जन्म लेकर धर्म ग्रंथों की रचना कर ज्ञान का प्रचार किया।

पूर्व में गुरु के अभाव में कई जैन श्रावक जैन धर्म को छोड़कर अन्य धर्म को अपना लिया था, इसलिए गुरु की महती आवश्यकता होती है। आज आचार्य महाराज पर विधि अजमेरा ने उत्तर भारत में हुए चातुर्मास, प्रीति अजमेरा ने आचार्य पर हुए उपसर्ग एवं अंकित जैन डाबर ने आचार्य द्वारा प्रदत्त दीक्षा पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में चित्र अनावरण बंसी लाल राजेश सराफ ने किया चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मन्दिर एवं आवा, दूनी, बड़ा नयागांव, आदि स्थान भी श्रावकों द्वारा गुरुपूजन की गई। कार्यक्रम का संचालन रंजना जैन,माया अजमेरा ने किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *