दीपावली के त्योहार पर व्यापारियों और ग्राहकों की परेशानी का जिम्मेदार कौन?

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बड़ी हैरानी और अफसोस होता है कि सालभर के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को लेकर सभी दुकानदार और व्यापारी भाई बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे रहते हैं 365 दिनों में आने वाला यह सबसे बड़ा व्यापारिक अवसर होता है, जब हर व्यापारी को अच्छी खरीदारी और बेहतर कारोबार की आस रहती है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है और खरीदारी भी चल रही है, लेकिन दूसरी ओर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर, रास्तों को बाधित करके, मरम्मत कार्य करवाकर व्यापारियों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ाई जा रही है।

क्या इस तरह के कार्यों के लिए दीपावली का त्योहार ही उचित समय था?

देवली बस स्टैंड की स्थिति देखिए,एक रास्ता पूरी तरह बंद हैं सिंगल साइड से आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसी तरह थाने से लेकर छतरी चौराहे और ज्योति मार्केट जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में भी ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इन बाजारों में आने वाले ग्राहक अपनी गाड़ियां दिगंबर जैन धर्मशाला के सामने स्थित चौड़े मार्ग पर खड़ी करके आसानी से बाजार में खरीदारी कर सकते थे। इससे व्यापारियों को भी लाभ मिलता और ग्राहकों को भी सुविधा रहती। लेकिन जगह-जगह बिना उचित व्यवस्था और दूरदर्शिता के बैरिकेडिंग लगाने तथा रास्तों को बाधित करने से न केवल स्थानीय व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि बाहर से आने वाले ग्राहकों को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के व्यापारियों ने प्रशासन से विनम्र निवेदन किया है कि किसी भी व्यवस्था को लागू करने से पहले उसके व्यावहारिक परिणामों पर भी विचार किया जाना चाहिए। किस स्थान पर बैरिकेडिंग आवश्यक है, कहां से यातायात सुचारू रखा जा सकता है और कहां ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो सकती है, इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे मरम्मत एवं सीमेंट संबंधी निर्माण कार्य निश्चित रूप से आवश्यक हो सकते हैं, लेकिन क्या इन कार्यों को दीपावली के त्योहार के बाद करवाना संभव नहीं था? वहीं व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अभी भी समय है। बाजारों में अनावश्यक रूप से बाधित रास्तों को खुलवाया जाए, यातायात और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए तथा व्यापारियों एवं ग्राहकों को राहत प्रदान की जाए। त्योहार केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह हजारों परिवारों की खुशियों, व्यापारियों की सालभर की उम्मीदों और आम नागरिकों की सुविधाओं से भी जुड़ा हुआ है। प्रशासन को हर निर्णय जमीनी हकीकत और व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लेना चाहिए, ताकि व्यवस्था भी बनी रहे और किसी का व्यापार एवं त्योहार की खुशियां भी प्रभावित न हों।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *