दीपावली पर अग्निशमन शाखा के कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आगामी दीपावली के त्योहार को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए नगर पालिका देवली ने कड़े प्रशासनिक कदम उठाए हैं। अतिसंवेदनशील और आपातकालीन सेवा होने के चलते अग्निशमन शाखा में कार्यरत सभी कर्मचारियों की ड्यूटी 06 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक विशेष पारियों में लगाई गई है। साथ ही, इस दौरान सभी कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश सहित समस्त प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। ​कंट्रोल रूम और प्रभारी अधिकारी
​किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जंहा
​दूरभाष नंबर: 01434-230821, 8003998036 
पर सम्पर्क किया जा सकता है। ​प्रभारी अधिकारी   कुलदीप सिंह शक्तावत है जिनके मोबाइल नंबर  9001066004 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
​ड्यूटी रोस्टर एवं शिफ्ट विवरण के अनुसार ​शिफ्ट – ए (समय: प्रातः 07:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक) हीरालाल मीना (अनु. ड्राइवर) 7597145775  प्रधुम्न सिंह (फायरमैन) – 9950928188 दिनेश गोचर (फायरमैन) – 9636267931 ब्रजराज मीना (फायरमैन) – 9982497044  नीरज चौधरी (अनुबंधित कार्मिक) – 9928239677  वहीं ​शिफ्ट – बी (समय: सायं 07:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक) धमेन्द्र कुमार मीना (ड्राइवर) 8619995750 
​विजय मीना (अनु. ड्राइवर) – 9772580785 
​प्रदीप सिंह (फायरमैन) – 9588872063 
दिग्विजय सिंह राणावत (फायरमैन) 9414399610  कमल मेहता (अनुबंधित कार्मिक) – 9587424652 रमेश मीना (अनुबंधित कार्मिक) – 8824345740 की ड्यूटी लगाई गई है। ​नगरपालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी कर्मचारी अपनी-अपनी शिफ्ट के अनुसार अग्निशमन वाहन का ट्रायल लेना, पानी का टैंकर तथा वाहन में ऑयल, पेट्रोल और डीजल की जांच करना सुनिश्चित करेंगे। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आदेश की अवहेलना या आदेश की अक्षरशः पालना न करने वाले संबंधित कार्मिक के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण एवं नियंत्रण अपील) नियम, 1958 के अंतर्गत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *