नेत्र शिविर में 106 रोगियो को परामर्श व 46 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारणसमिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क लेंश प्रत्यारोपण शिविर आज पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नैत्र रोगियों को जाच कर आवश्यक जाचों के बाद चयन किया गया। साथ ही गत माह किए गए ऑपरेशन के मरीजों को चस्में भी वितरित किए गए।

अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि
नैत्र विशेषज्ञ डा सोनू शर्मा द्वारा आंखों के रोगो की जांच कर 106 रोगियो को परामर्श दिया है। उपरोक्त चयनित रोगियों में से 46 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव निशुल्क व्यवस्था होगी भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टियां खोलकर आवश्यक निर्देश व दवाईयां डाली जाएगी ।

शिविर में शिवजी राम प्रतिहार, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैया लाल लूनीवाल, घीसा लाल टेलर, राजेंद्र जिंदल, नवल जांगिड आदि ने सेवाएं दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *