मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कुंचलवाड़ा रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सरकार के पी एच ई डी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कुंचलवाड़ा रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद श्री सांवलिया सेठ के नव निर्माणाधीन मदिर स्थल पर पहुंच कर मंदिर निर्माण का जायजा लिया जिसमे तकनीकी जानकारी पर विशेष फोकस था और तकनीकी सम्बंध में मार्गदर्शन भी दिया। कैबिनेट मंत्री ने मंदिर निर्माण में सहयोग निधि व आने वाले खर्च की भी जानकारी की व इस दिव्य कार्य को सराहा व हरसम्भव सहयोग करने का आश्वाशन दिया। मंत्री ने गर्भ ग्रह निर्माण में पहली शिला अपने हाथों से रखने का भी भरोसा दिया है। मंदिर निर्माण का निरीक्षण के बाद रंगमहल पहुंचकर और भी मंदिर निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह शक्तावत में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *