महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को 70 वी जिला स्तरीय जिम्नास्टिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयु वर्ग 17/19 ( छात्र / छात्रा) का पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में किया गया।इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी व भामाशाह तनसुख बैरवा ,पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय ने की तथा स्थानीय विद्यालय की sdmc के सदस्य संजय सिंघल,प्रियंका बंसल,रमेश गोयल, मुकेश मित्तल,भामाशाह एवं जनप्रतिनिधि कुलदीप चौधरी, कैलाश पंचोली,जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि प्रधानाचार्य पप्पू लाल वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निम्न विद्यालय रहे,17 वर्ष छात्र में कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिग्गी,17 वर्ष छात्रा वर्ग में केंद्रीय विद्यालय मालपुरा ,17 वर्ष छात्र वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी,17 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि चंदवाड रहे। स्थानीय विद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।

राज्य स्तर के लिए चयनित सभी विद्यार्थी एक अक्टूबर से बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्थानीय विद्यालय के कृष्णा बैरवा,सत्यनारायण बैरवा,गुनगुन ग्वाला, प्रीति प्रजापत का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *