|

मातारानी का दरबार बना आकर्षण का केंद्र,गरबा नृत्य कर महिलाओं ओर बालिकाओं ने लिया भरपूर आनन्द।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका मण्डल द्वारा चल रही नवरात्री डांडिया महोत्सव के नवमी के दिन मुख्य अतिथि नेमीचन्द जैन, चेयरमेन नगरपालिका देवली, सौरभ जिन्दल, उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली, मंजू देवी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका देवली, भीमराज जैन, संजय सिंहल, छाया चौधरी, कुन्दन नथैया,लोकेश लक्षकार,दुर्गेशनन्दन साहू, विनोद धर्माणी, महेन्द्र बैरवा थें। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बच्चों में सिंधी ग्रुप प्रथम स्वाती योगा ग्रुप फ्रेन्डस ग्रुप द्वितीय रहे। सभी अतिथियों का दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जितने भी बच्चे गरबा ड्रेस में आये उन सभी बच्चों को ईमान देकर प्रोत्साहित किया गया। लाईव सिंगर प्रगति पारीक व उनकी टीम द्वारा गरबा नृत्य पर महिलाओं ओर बालिकाओं सभी ने भरपूर आनन्द लिया। मातारानी का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। मंच संचालक एंकर जया ने भी गरबा करके प्रोग्राम की शमा बांधी। कार्यक्रम में समाज सेवक बद्रीलाल चौधरी, टीकम सेन, सम्पत सुवालका, गोपाल जैन बास्टा, जितेन्द्र चौधरी, रजत खण्डेलवाल, पंकज नथैया आदि लोग मौजूद थे। आज सांवरिया सेठ का दरबार सजाया जायेगा जो आकर्षण का केन्द्र रहेगा। यह जानकारी पार्षद पंकज जैन सर्राफ ने दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *