भगवान गुरुकृपा संस्थान के पंडित मुकेश गौतम ने क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की आत्मीय शुभकामनाएं दी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भगवान गुरुकृपा संस्थान के पंडित मुकेश गौतम ने क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीपावली का पावन पर्व 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त सायं 5:36 बजे से आरंभ होगा। ​संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आगामी ​6 नवंबर को धन त्रयोदशी (धनतेरस) एवं यम दीपदान व ​8 नवंबर को दीपावली एवं प्रदोष काल पूजा (प्रारंभ सायं 5:36 बजे से) वहीं ​9 नवंबर को दीपावली की राम-राम ​10 नवंबर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट)
एवं ​11 नवंबर को भैया दूज (यम द्वितीया) है।
​पंडित मुकेश गौतम ने मंगलकामना करते हुए कहा कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आए। भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *