विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा:-कजोड़ी देवी।

देवली की नई पालिका अध्यक्ष ने संभाला पदभार, विकास को प्राथमिकता देने का किया वादा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने कहा कि सभी पालिका सदस्यों को साथ लेकर शहर के विकास को गति दी जाएगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। शहर की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सादे समारोह में नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पालिका कार्मिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव में कजोड़ी देवी अध्यक्ष एवं नेमीचंद जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान भाजपा नेता तनसुख बैरवा, मनोज शर्मा समेत मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *