श्री जाट समाज विकास समिति, देवली की नई कार्यकारिणी का गठन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री जाट समाज विकास समिति, देवली की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय निजी विद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में श्री जाट समाज विकास समिति देवली के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह चौधरी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

इस दौरान बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष विजय सिंह चौधरी ने 10 मार्च 2023 से 10 जून 2025 तक का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने धर्मशाला में भोजनशाला, चारदीवारी, और गेट निर्माण कार्यों का हिसाब साझा करते हुए बताया कि समिति पर कोई देनदारी नहीं है। संगठन मंत्री तेजप्रकाश चौधरी ने नई कार्यकारिणी के लिए प्रस्ताव रखने का आग्रह किया। चुनाव अधिकारी नवनिर्वाचित प्रधान बनवारी लाल जाट की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र सिंह चौधरी के नाम का प्रस्ताव तेजप्रकाश चौधरी, खेमराज चौधरी, और रामलाल जाट द्वारा रखा गया।

सभी नामों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया । संरक्षक: समस्त पूर्व अध्यक्ष, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष: रामनिवास चौधरी (लाखोलाई) महामंत्री: नारायण जाट (कुशालपुरा), संगठन मंत्री: सत्यनारायण (सरोली), कोषाध्यक्ष: बद्रीलाल चौधरी (सतवाड़ा), प्रचार प्रसार मंत्री व प्रवक्ता: तेजप्रकाश चौधरी (देवली) ), सोशल मीडिया प्रभारी: खेमराज चौधरी (देवली गांव) कार्यकारिणी सदस्य: कजोड चौधरी (कासीर), ओम चौधरी (अमरवासी), मनोज चौधरी (लाखोलाई), अशोक चौधरी (बंथली), ओम रोझ (दूनी), कर्मराज चौधरी (कुशालपुरा), आत्माराम चौधरी (निवारिया), सीताराम चौधरी (रामनगर), रामेश्वर कुड़ी (बीजवाड़), बालूराम जाट (रामपुरा), धन्नालाल जाट (सरोली), हेमराज चौधरी (नयागाँव), भंवरलाल जाट (आकोड़िया), बाबूलाल जाट (गोपीपुरा), बुद्धिप्रकाश जाट (लक्ष्मीपुरा), सुखेन्दर चौधरी (धुआं खुर्द), संजय चौधरी (देवली)। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति देवली के प्रधान बनवारी लाल जाट का समिति सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन से समाज के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। समिति ने समाज कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *