देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा देवली में 29 अप्रैल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन दोपहर 12: 15 बजे नेवर बाग बालाजी मंदिर के ठीक सामने भामाशाह द्वारा निःशुल्क प्राप्त भूमि पर वैदिक विद्यालय और परशुराम भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा होंगे। वैदिक विद्यालय और परशुराम भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष भी कौशल किशोर शर्मा ही हैं। इसके बाद 3 बजे देवली, देवली गांव, दौलता, कुंचलवाड़ा, हनुमान नगर, ऊंचा सहित क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं का परशुराम सर्किल पर एकत्रितकरण होगा। जहां पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी तथा 4 बजे परशुराम सर्किल से शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा स्टेट बैंक चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए छतरी चौराहा होते हुए जहाजपुर चुंगी नाके से अटल उद्यान स्थित टीन शेड प्लेटफार्म पर विसर्जित होगी। टीन शेड प्लेटफार्म पर ही सभी ब्राह्मण बंधुओं का सामूहिक भोज भी होगा।