भाजपा एसटी मोर्चा टोंक के नेतृत्व में जनाक्रोश यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश यात्रा 2022 के तहत एसटी मोर्चा जिला टोंक के जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा के नेतृत्व में विशाल जनसभा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया।
चौपाल खरोई, ज्योतिपुरा, डाटूदा,चैनपुरा, टोकरवास मे आयोजित हुई जहाँ देवली उनियारा विधानसभा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।वहीं इस दौरान ग्रामीणों मे शीला राजकुमार मीणा के प्रति गहरा स्नेह देखने को मिला।
सभी माताएं बहनो एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा शीला राजकुमार मीणा को लाड प्यार के साथ दुलारा और राजनीति मे उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।जन सैलाब के साथ सभी माताओं बहनों ने सांस्कृतिक परंपरागत गीत गाकर, ढोल नगाड़े, फटाके, डीजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बखान किया, तो राज्य सरकार को जन विरोधी बताया।
एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बलात्कार, छेड़छाड़, लूटपाट, मर्डर की घटनाएं बढ़ती जा रही है,
लेकिन राज्य सरकार आमजन के हितों की रक्षा के बजाय खुद को बचाने में जुटी है। मोर्चा की चौपाल कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संगठन के प्रदेश मंत्री टोंक जिला प्रभारी अशोक सैनी, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रमुख प्रतिनिधि नरेश बंसल, वृद्धि चंद गुर्जर, पूर्व प्रधान टोडरायसिंह शीला मीणा, मंडल अध्यक्ष बनवारी चौधरी, एडवोकेट सांवरिया बैरागी
मोर्चा के उपाध्यक्ष धीरज मीणा, मोर्चा महामंत्री हरिकांत मीणा, धर्मराज मीणा यात्रा संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, यात्रा प्रभारी ब्रह्मदेव गुर्जर, विस्तारक अमित नायक, मीडिया प्रभारी पंकज जैन, उनियारा के मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम एवं मोर्चा के नवयुवक मंडल आदि के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।