अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियाँ पूर्ण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आयुष विभाग भारत सरकार व आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 शनिवार को प्रातः 6:30 बजे ब्लॉक स्तरीय समारोह अटल उद्यान (दशहरा मैदान) में आयोजित होगा।

ब्लॉक देवली की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के साथ अबकी बार धार्मिक व पर्यटन स्थल बीसलपुर बाँध व माँड्कला में भी योग आयुष्मान् आरोग्य केन्द्रों पर पहली बार योगाभ्यास करवाया जायेगा।  इस हेतु प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली है। ब्लॉक स्तरीय समारोह व ग्राम स्तरीय समारोह के नोडल अधिकारी व योग प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। साथ ही उपखण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर योग दिवस कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षकों को दिनांक 11.06.2025 से 14.06.2025 तक चार दिवसीय भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया।

वे निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार ही योग क्रियाएँ करवाएंगे। इस वर्ष योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित होगा। साथ ही अबकी बार विभागीय निर्देशानुसार 20 मई से 20 जून 2025 एवं प्रोटोकॉल अनुसार एक माह का काउण्टडाउन योगाभ्यास का कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *