प्राइड ऑफ़ राजस्थान 2024-25 के तहत नवल मंगल हुए सम्मानित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पूरे टोंक जिले की शान
देवली शहर के गौरव समाज सेवी व उद्योगपति नवल किशोर मंगल को जयपुर के रामबाग पैलेश में दैनिक भास्कर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

यह समस्त शहर वासियों के लिए गौरव की बात है, मंगल का समय-समय पर शहर में किसी भी रूप में बढ़-चढ़कर योगदान रहता है। यह सम्मान तो इनको पूर्व में ही मिल जाना चाहिए था। नवल मंगल किसी परिचय के मोहताज नहीं देवली के हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा क्षेत्र हो चिकित्सा क्षेत्र हो, या सामाजिक क्षेत्र , हमेशा यह तत्पर रहते हैं, तन मन धन से दीन दुखियों के लिए तैयार रहते हैं, आजकल पर्यावरण क्षेत्र में भी इन्होंने बनास गंगा आरती का अनवरत आयोजन कर रखा है

इनका मानना है कि हमारी नई पीढ़ी को धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण से भी जुड़ना चाहिए, और एक अनूठा प्रयोग धर्म का और पर्यावरण का इन्होंने बनास गंगा आरती के रूप में समायोजन करके दिखाया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेते और सबको जल है तो कल है का नारा दे रखा है। अधिक से अधिक पेड़ लगे इस हेतु इस वर्षा ऋतु के समय आप यह कार्य कर रहे हैं। सम्मान प्राप्त होने के बाद से ही शहर भर के गणमान्य लोग मंगल को बधाई देने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। ज्ञात रहे कि मंगल ने कोरोना काल मे भी तन मन धन से दिल खोलकर जरूरतमंद लोगो की भरपूर मदद की थी। इस मौके पर भगवान गुरु कृपा संस्थान देवली के संस्थापक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पंडित मुकेश गौतम ने भी मंगल को साफा व माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी राकेश शर्मा के नेतृत्व में मंगल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवल मंगल के सुपुत्र अभिषेक मंगल भी साथ मे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *