Deolikhabarexpress

हेहैय कलाल समाज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को हेहैय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रिमिसिक बैठक अध्यक्ष डा रतन लाल की अध्यक्षता मे पटेल नगर महादेव मंदिर पर आयोजित हुई जिसमें समाज मे व्याप्त मृत्यु भोज नहीं करने व द्वादशा पर मिस्ठान पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया जाने पर प्रस्ताव पारित किया गया

तथा समाज कल्याण हेतु हर परिवार की सक्रिय भागीदारी निश्चित की गयी। इस अवसर पर सम्पत राम सुवालका जिनको हाल ही मे राजस्थान कलाल महासंघ के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर तथा अजय मेवाड़ा द्वारा संचालित स्कूल मे समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाने पर स्वागत किया गया। बैठक मे समाज उत्थान एवं तरक्की हेतु हर परिवार की भागीदारी निश्चित की गई।

इस बैठक मे अध्यक्ष डा रतन लाल सुवालका के साथ पूर्व अध्यक्ष सम्पत राम सुवालका, बंसी लाल कलवार, युवा अध्यक्ष अनिल सुवालका, महामंत्री गौपाल कलवार, कोषाध्यक्ष धर्मचंद मेवाड़ा तथा संरखक प्रहलाद मेवाड़ा, रामस्वरूप सुवालका, सत्यनारायण सुवालका, छितर लाल सुवालका, बबलू सुवालका आदि माननीय मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top