Deolikhabarexpress

देवली उपखंड अधिकारी की विदाई पर पर जश्न मनाया,बांटी मिठाई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड अधिकारी का ट्रांसफर होने की खुशी का इजहार करते हुऐ सोमवार को देवली कोर्ट परिसर मे मुवक्किलो ने मिठाई बांटकर अधिवक्ताओ का मुह मिठा करा खुशी जताई, गौरतलब है कि एसडीओ कोर्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध बार संघ देवली के द्वारा 8 जुलाई से एसडीओ कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय ले रखा था कि जब तक देवली एसडीओ व कोर्ट के रीडर और पी.ए. सहित भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं हो जाता है तब तक एसडीओ कोर्ट का पूर्णतय बहिष्कार किया जाएगा।

अभी हाल मे ही देवली उपखंड अधिकारी का ट्रांसफर व रिडर को हटाये जाने पर मुवक्किलो ने अधिवक्ताओ का मुंह मीठा कर खुशी जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top