Deolikhabarexpress

त्रय जिनबिम्ब महामस्तकाभिषेक रविवार 10 अगस्त को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। परम् पूज्य मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी एवं क्षुल्लक श्री 105 विधेय सागर जी महाराज के सानिध्य में दिनांक 10 अगस्त 2025 रविवार को प्रातः 7.15 बजे से *त्रय जिनबिम्ब महामस्तकाभिषेक* का भव्यातिभव्य आयोजन श्री पार्श्वनाथ स जैन मंदिर पटेल नगर में होगा

जिसमें सकल जैन समाज के समस्त श्रावक-श्राविकाओं व बालक-बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास से भाग लिया जाएगा । इस आयोजन में 8 साल से ऊपर के सेकड़ो बालको द्वारा कलशाभिषेक व शांतिधारा की जाएगी । उसके उपरांत महाराज श्री के मंगल प्रवचन का वहां उपस्थित सभी धर्मप्रेमी बंधुओ द्वारा लाभ उठाया जाएगा । इससे पूर्व महाराज जी पार्श्वनाथ धर्मशाला से प्रातः 6.45 बजे जुलूस द्वारा पटेल नगर मन्दिर पधारेंगे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top