वृक्षारोपण कर देखरेख एवं सुरक्षा का लिया संकल्प।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में देवली परिक्षेत्र में स्थित अर्ध सैनिक बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बुधवार को वृक्षारोपण किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा के मुताबिक देवली परिक्षेत्र में स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने छठी आरक्षित वाहिनी देवली के कमांडेंट श्री आशीष कुमार कुंदन के आदेश अनुसार उप कमांडेंट श्री श्वेतांक व सहायक कमांडेंट श्री नरेश कुमार सागवान के नेतृत्व में औद्योगिक सुरक्षा बल के 72 सैनिकों के साथ नीम, करनेज ,अर्जुन के 400 की संख्या में वृक्षारोपण किया। हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत स्थानीय विद्यालय के परिसर में संस्था के छात्र-छात्राओं व शिक्षक गण ने मिलकर के अर्ध सैनिक वालों के साथ वृक्षारोपण रोपण किया।

श्री मीणा ने इस पुनीत कार्य के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम को धन्यवाद दिया। इसी प्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी के नव निर्मित भवन स्थित परिसर में ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पौधों की देखरेख एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया । महाविद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अब तक महाविद्यालय परिसर में स्थानीय नगरपालिका के सहयोग से लगभग 1500 पौधे लगाए जा चुके है

जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियो के छायादार तथा फल-फूल वाले पौधे जैसे चम्पा, कनेर, क्रोटोन, पॉम, गुलमोहर, करंज, नीम, मालाबार नीम, एरिका पॉम, वाटर पॉम, मोरपंखी, शहतूत, बादाम, छुरेल, बीलपत्र, हरश्रृंगार, शीशम आदि लगाए गए है। इसके अतिरिक्त आयुक्तालय के निर्देशानुसार दिनांक 11 अगस्त से 16 अगस्त तक ‘हरित सप्ताह ‘ के तहत और भी पौधे लगाए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *