Deolikhabarexpress

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत,फसल खराबी के मुआवजे की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को जयपुर से कोटा जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दौलता मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त जोश देखा गया।

जहां प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी राजस्थान माया सुवालका, नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल द्वारा सैंकड़ो कार्यकर्ता दोलता मोड़ जमा हुए जिन्होंने डोटासरा का भव्य स्वागत कर नारेबाजी की। वही देवली नगर पालिका वरिष्ठ पार्षद सत्यनारायण सरसडी ने डोटासरा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया गया है कि जुलाई 2024 और जुलाई 2025 में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। किसानों को राज्य सरकार की ओर से राहत देते हुए फसल खराबी का मुआवजा दिया जाए। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए डिपो खोले जाएं और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के कर्ज में छूट और क्लेम की सुविधा दी जाए।

उन्होंने इस बात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से सरकार पर दबाव बनाकर इन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी राजस्थान माया सुवालका, नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, बेणीप्रसाद टाक, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा, शम्मी रंगरेज़, सत्यनारायण सरसडी, संपत सुवालका, टीकम सेन, शानू अब्बासी,सुरेश मीणा, मृदुल जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top