Deolikhabarexpress

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रविवार को देवली में होगा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) । विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक  के सँयुक्त तत्वाधान में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर  लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन (बिना टांकेवाला) का आयोजन आगामी रविवार को  प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक विशाल आई हॉस्पिटल अटल उद्यान के सामने होगा। जिसमें आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच जैसे मोतियाबिंद आदि की निशुल्क चिकित्सा एवं ऑपरेशन  वरिष्ठ एवं अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल स्नेही एवं उनके सहयोगी स्टाफ़  द्वारा किए जाएंगे। ट्रस्ट के मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी एवं पेंशनर्स के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।

यहां शिविर में रोगियों के साथ आने वाले परिजनो को अपने भोजन, बिस्तर आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसी तरह रोगियों को पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 8279212272 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top